16.8 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यपंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

Published on

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसानों के नुकसान की पाई-पाई की भरपाई की जाएगी।

 

बेअदबी पर बनेगा सख्त कानून

बेअदबी के मामलों पर बोलते हुए सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार इसके लिए एक नया कानून लाने जा रही है, जो विधानसभा के विशेष सत्र के बाद उसी दिन से प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य का अपना कानून है, इसलिए इसे राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस मुद्दे पर उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सुझावों का भी स्वागत करने की बात कही।

मुफ्त बिजली का ‘कोयला फॉर्मूला’

मुफ्त बिजली देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अपनी बंद पड़ी कोयला खदान को फिर से शुरू कर अब तक 1,462 करोड़ रुपये की बचत की है। पहले यही कोयला निजी कंपनियों से महंगे दामों पर खरीदा जाता था, जिससे बिजली बोर्ड घाटे में रहता था। उन्होंने कहा, “इसी बचत के कारण बिजली बोर्ड को नुकसान नहीं हुआ और हम लोगों को मुफ्त बिजली दे पा रहे हैं।”

Latest articles

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद: इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री से ढाई लाख का माल पार

भोपाल। शहर के गौतम नगर और शाहजहानाबाद इलाकों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें...

More like this

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...