19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

Published on

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार ने अदाणी पावर लिमिटेड के 800 मेगावाट क्षमता के, रायपुर सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-1 हेतु, आईपी आउटर केसिंग का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । बीएचईएल के निदेशक (ई, आरएंडडी) एस. एम. रामनाथन ने, हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार की उपस्थिति में, हरी झंडी दिखाकर केसिंग को रवाना किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामनाथन ने कहा कि बीएचईएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया’ पहल को और मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि आईपी आउटर केसिंग का डिस्पैच न केवल एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह बीएचईएल की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और गुणवत्ता का भी प्रमाण है। रंजन कुमार ने 38,367 किलोग्राम वजनी इस केसिंग के निर्माण से जुड़े अभियंताओं, पर्यवेक्षकों एवं तकनीशियनों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।

डबल गर्डर ईओटी क्रेन का भी लोकार्पण

इसी श्रंखला में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में एस. एम. रामनाथन ने ब्लॉक-3 में स्थापित 30/5 टन क्षमता और 31.5 मीटर स्पैन वाली डबल गर्डर ईओटी क्रेन का लोकार्पण भी किया। उल्लेखनीय है कि इस क्रेन की परिकल्पना हरिद्वार इकाई ने की थी और इसे, बीएचईएल की जगदीशपुर इकाई द्वारा डिज़ाइन व निर्मित किया गया है। इस क्रेन से न केवल टरबाइन शॉप और सक्षम बनी है, बल्कि जगदीशपुर इकाई को भी ईओटी क्रेन को, एक उत्पाद के रूप में विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इन अवसरों पर महाप्रबंधक (डब्ल्यूई एंड एस) जे. के. पुंडीर, महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) दिनेश सिंह तथा महाप्रबंधक (टरबाइन) एन. पी. रॉय सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...