12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालछोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Published on

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया एक नाबालिग किशोर गहरे पानी में समा गया। काली घाट मंदिर के पास हुए इस हादसे के करीब 24 घंटे बाद, शनिवार सुबह गोताखोरों ने किशोर का शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इतवारा निवासी 15 वर्षीय धीरज सोनी (पिता स्वर्गीय विनोद सोनी) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ छोटे तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान धीरज अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने घबराकर तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही तलैया पुलिस और नगर निगम के गोताखोर मौके पर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर से शाम तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार सुबह एक बार फिर गोताखोरों ने तलाश शुरू की और सुबह ठीक 11 बजे, यानी हादसे के ठीक 24 घंटे बाद धीरज की बॉडी को बरामद कर लिया गया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले में परिजनों और साथ गए दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाया जा सके।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...