भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में भेल कर्मचारियों ने भेक्टू सीटू यूनियन के बैनर तले बुधवार को फाउंड्री गेट के सामने विशाल जनसभा आयोजित किया।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भेल भोपाल के कर्मचारियों के साथ कोरोना के बाद से इंसेंटिव को लेकर के विश्वासघात किया जा रहा है। इंसेंटिव राशि को कोरोना के आड़ में बंद कर दिया गया था। इसके बाद सीटू यूनियन ने 10 हजार रुपये राशि की इंसेंटिव स्कीम प्रारंभ करने की मांग को लेकर लगातर संघर्ष किया। जब तक प्रबंधन मांगे पूरी नहीं कर देती तब तक सीटू यूनियन इस चरणबद्ध आंदोलन को जारी रखेगी।
