22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई

बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई

Published on

भोपाल। भेल (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक गरिमामय एवं सादे कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे केएमपी मिंज, अपर महाप्रबंधक (एसडीएक्‍स), वीएस चौहान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सावित्री शाक्‍या, अधिकारी (चिकित्‍सा) सहित 07 पर्यवेक्षकों और एक कर्मचारी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उपाध्याय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने संस्थान को अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष दिए हैं।

उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की ‘दूसरी पारी’ को और भी सार्थक बनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और आनंदपूर्वक अपने अधूरे सपनों को पूरा करने की सलाह दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने सेवानिवृत्त साथियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...