25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपाल13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

Published on

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मासूम का जीवन बर्बाद होने से बचा लिया। यहाँ 13 साल की एक नाबालिग बालिका का विवाह 42 साल के व्यक्ति से कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची, तो परिजनों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए बालिका की फर्जी मार्कशीट पेश कर दी। हालांकि, जब टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इन दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराया, तो असलियत सामने आ गई। जांच में पता चला कि अंकसूचियां संबंधित स्कूलों द्वारा जारी ही नहीं की गई थीं।

हैरानी की बात यह रही कि इसी परिवार के 19 वर्षीय बेटे की शादी भी साथ ही की जा रही थी, जिसे प्रशासन ने उम्र कम होने के कारण रोक दिया। प्रशासन की मुस्तैदी से ऐन वक्त पर दोनों विवाह निरस्त कर दिए गए। अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज पेश करने पर कड़ी नाराजगी जताई और परिजनों को सख्त हिदायत दी कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। टीम ने परिजनों को समझाइश दी कि बच्चों का भविष्य दांव पर न लगाएं और उनका विवाह निर्धारित कानूनी उम्र पूरी होने पर ही करें।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...