18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालकमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

Published on

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट और हॉकर कॉर्नर्स पर अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। पहले ही जरूरत की करीब 70 प्रतिशत गैस मिलने से वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे थे, अब एक झटके में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने कारोबारियों की लागत का पूरा गणित बिगाड़ दिया है।

रेस्टोरेंट संचालकों के मुताबिक, जो कमर्शियल सिलेंडर पहले 2081 रुपये में मिलता था, वह अब बढ़कर 3074 रुपये का हो गया है। यानी ईंधन का खर्च सीधे डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। भोपाल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली का कहना है कि पहले गैस पर महीने का खर्च करीब 2 लाख रुपये आता था, जो अब बढ़कर लगभग सवा तीन लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में मेन्यू के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाए बिना कारोबार चलाना मुश्किल होगा।

मनोहर डेयरी के संचालक मुरली हरवानी ने बताया कि हाल ही में गैस की कमी के कारण कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। अब ईंधन महंगा होने से दोबारा रेट संशोधित करने की स्थिति बन गई है।छोटे व्यापारियों और हॉकरों के लिए इस्तेमाल होने वाला 5 किलो का ‘छोटू’ सिलेंडर भी महंगा हो गया है। पहले इसकी कीमत 585 रुपये थी, जो अब बढ़कर 827 रुपये हो गई है। गैस किल्लत के बीच हर महीने करीब 3 हजार छोटे सिलेंडरों की रीफिलिंग हो रही है। शादी के सीजन के बीच कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कैटरिंग कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

कैटर्स एसोसिएशन के रिंकू भटेजा ने बताया कि 14 मई तक 10 मुहूर्त हैं और इन दिनों में करीब 1181 शादियां प्रस्तावित हैं। अधिकतर बुकिंग पहले ही हो चुकी है, ऐसे में बढ़ी कीमतों का सीधा नुकसान कैटरर्स को उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक शादी में औसतन 10 सिलेंडर लगते हैं, जिससे प्रति आयोजन करीब 10 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। भविष्य की बुकिंग में प्रति प्लेट 50 रुपये तक कीमत बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के रामबाबू शर्मा के अनुसार, सिलेंडर महंगा होने से होटल और कैटरिंग की लागत में लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर 500 लोगों के लिए 5 लाख रुपये के खाने का बजट अब 45 से 50 हजार रुपये तक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दामों में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी तक तो स्वीकार्य थी, लेकिन करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि न्यायसंगत नहीं है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। विश्लेषण के अनुसार 1 अप्रैल 2025 के बाद से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अब तक 16 बार बदलाव हुआ है। इनमें से 14 बार बदलाव महीने की पहली तारीख को किया गया, जबकि 2 बार बीच महीने में रेट बदले गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...