18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालकिराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

Published on

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक जालसाज गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 80 लाख रुपए कीमत के पांच चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के कब्जे से इनोवा, एक्सयूवी-500 और बोलेरो सहित कुल पांच वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी टीकमगढ़, सागर और दमोह क्षेत्रों से वाहन मालिकों को सरकारी विभागों में गाड़ी लगवाने और अच्छा किराया दिलाने का झांसा देकर वाहन किराए पर लेते थे। इसके बाद गाड़ियों को भोपाल लाकर अपनी मजबूरी बताकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे और फरार हो जाते थे। आरोपी खासतौर पर देहात क्षेत्रों के लोगों को निशाना बनाते थे। नगरीय पुलिस द्वारा जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में अयोध्यानगर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को टीकमगढ़ निवासी मनोज मिश्रा की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी आलोक चौबे ने उनकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 गाड़ी एयरपोर्ट पर किराए से चलवाने का झांसा देकर 45 हजार रुपए प्रतिमाह किराए का अनुबंध किया था और 35 हजार रुपए जमानत के रूप में भी लिए थे। पहले महीने किराया देने के बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया और बाद में पता चला कि गाड़ी को बेच दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी आलोक चौबे और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से वाहन किराए पर लेकर उन्हें भोपाल में बेचने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर महिंद्रा एक्सयूवी-500, दो बोलेरो और दो इनोवा सहित कुल पांच वाहन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह के अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इसी तरह कई अन्य वाहनों की भी धोखाधड़ी की है, जिनकी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...