12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

Published on

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश कलेक्शन 5530 करोड़ किया। इस संबंध में बीएचईएल के ईडी पीके उपाध्याय ने कहा कि बीएचईएल निरंतर आगे बढ़ रहा है। कंपनी स्तर पर भी 33 हजार 282करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर किया है। उन्होंने कहा कि पीवीटी 2116 करोड़ है और आर्डर पोजिशन 2.40 लाख करोड़ है। वित्तीय वर्ष 2026—27 में 4716 का टारगेट पूरा करना है जिसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

देवी अहिल्याएबाई हॉल में मंगलवार को एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। पीके उपाध्याअय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल, टी यू सिंह, महाप्रबंधक, आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक एवं उपेंद्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भोपाल यूनिट की उपलब्धियों तथा अर्जित लाभ के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी । उन्होंने निदेशक एस एम रामनाथन के प्रभावी और कुशल नेतृत्वव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट की इस उपलब्धि का श्रेय उन्हीं को जाता है।

 

बीएचईएल की यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय

उन्होंने आगे कहा कि बीएचईएल भोपाल आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें समाज के सभी संवर्गो और विशेषकर मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वृपूर्ण रही है। उन्होंने सर्वप्रथम बीएचईएल कारपोरेशन द्वारा वर्ष 2025-26 में रू. 33,782करोड़ के राजस्व‍ और रू. 2116 करोड़ कर पूर्व लाभ को एक महत्वअपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के सदाशिव मूर्ति तथा बीएचईएल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण इस कठिन प्रतिस्परर्धात्मकक वातावरण में बीएचईएल की यह उपलब्धि निश्चित तौर पर सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में भोपाल यूनिट द्वारा रू. 4647 करोड़ के टर्न ओवर और रू. 581 करोड़ के कर पूर्व लाभ पर चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल यूनिट के सभी कर्मचारी हर तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 के निर्धारित रू. 4716 करोड़ का लक्ष्य

उन्होंने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के निर्धारित रू. 4716 करोड़ का लक्ष्य भी भोपाल यूनिट निश्चित रूप से प्राप्त करेगा और इसके लिए सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने रि-वर्क से पूरी तरह परहेज करने और प्रति कर्मचारी मूल्यवर्धन के साथ साथ अधिक से अधिक कैश कलेक्शंन पर जोर दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बीएचईएल सामाजिक दायित्वोंभ के प्रति भी पूर्णत: समर्पित है।

कार्यक्रम में टी यू सिंह, महाप्रबंधक ने बीएचईएल, भोपाल के विकास और इसकी उपलब्धियों के लिए सभी स्टे्क होल्डर को धन्यवाद दिया । श्री सिंह ने कहा कि भोपाल यूनिट कर्मचारियों के साथ-साथ सभी स्टेक होल्डर्स के हितों की रक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध है । आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक ने कार्य निष्पादन पर प्रस्तुेतीकरण किया। उन्होंने वित्त् वर्ष 2025-26 में बीएचईएल, भोपाल की प्रमुख उपलब्धियों के साथ साथ आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी।

 

एक नजर में

  • वित्तीय वर्ष 2025/26
  • भेल भोपाल टर्न ओवर 4647 करोड़
  • भेल भोपाल प्रॉफिट 581 करोड़ पीबीटी
  • केस कलेक्शन 5530 करोड़
  • ब्लॉक टर्नओवर
  • टी सी बी 1606 करोड़
  • ई एम 929 करोड़
  • टी एक्स एम 545 करोड़
  • हाइड्रो 635 करोड़
  • स्विच गियर 471 करोड़
  • थर्मल 411 करोड़
  • फीडर्श 51 करोड़
  • टारगेट 2026/27
  • 4716 करोड़

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...