19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में सामूहिक शिव अभिषेक व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

दादाजी धाम में सामूहिक शिव अभिषेक व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

Published on

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में मंगलवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी एवं ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़ा मंगल का पावन एवं दुर्लभ संयोग श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दिन भगवान शिव के अभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।

शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने से समस्त विघ्नों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर हनुमान जी की उपासना के साथ शिव अभिषेक करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है, क्योंकि भगवान शिव को हनुमान जी का आराध्य माना गया है। जल, दूध, बेलपत्र आदि से अभिषेक करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...