10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यमहंगाई को लेकर अमन अरोड़ा ने केंद्र को घेरा: बोले- गैस के...

महंगाई को लेकर अमन अरोड़ा ने केंद्र को घेरा: बोले- गैस के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ी

Published on

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी गई। आम आदमी पार्टी (आप) दफ्तर की ओर से इसकी पुष्टि की गई। मुख्यमंत्री की कॉन्फ्रेंस रद्द होने के कुछ ही देर बाद पंजाब ‘आप’ के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मोर्चा संभाला और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र ने आम जनता पर महंगाई का बोझ डालना शुरू कर दिया है।

अरोड़ा ने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के अगले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमतों में 900 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई इसी तरह बढ़ती रही, तो लोग जल्द ही सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उनके अनुसार, ईंधन की कीमतों में इजाफा होने से पूरे देश का डोमेस्टिक सिस्टम फेल हो जाएगा और हर जरूरत की वस्तु महंगी हो जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अपील किए जाने पर भी अमन अरोड़ा ने तंज कसा। उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा, “आज सरकार घर से काम करने को कह रही है, कल कहेगी कि हम राशन दे रहे हैं तो काम भी मत करो और घर पर ही रहो।” उन्होंने निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमिशन) पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि उन्हें एआईआर (AIR) या सरकारी कर्मचारियों पर शक नहीं है, लेकिन इलेक्शन कमिशन की नियत और उनकी कार्यप्रणाली पर उन्हें संदेह है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...