23.1 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पदोन्नति प्रक्रिया से पूर्व संगठन, नेतृत्व और साक्षात्कार से जुड़ी आवश्यक दक्षताओं व बारीकियों से अवगत कराना था।

इस प्रशिक्षण सत्र में संस्थान के कुल 147 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी व्यावसायिक क्षमताओं को निखारने के गुर सीखे। कार्यक्रम को दो महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को बीएचईएल के समग्र स्वरूप, वर्तमान ऑर्डर बुक की स्थिति, विविधीकरण के प्रयासों और निदेशक मंडल की संरचना से रूबरू कराया गया। साथ ही कंपनी के संगठनात्मक ढाँचे एवं प्रबंधन द्वारा आरंभ की गई नई पहलों की महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य से परिचित कराया गया। वहीं, दूसरे सत्र में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस दौरान विशेषज्ञों ने व्यवहार कौशल, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, शारीरिक हाव-भाव (बॉडी लैंग्वेज), व्यावसायिक आचरण, साक्षात्कार शिष्टाचार तथा प्रभावी संप्रेषण कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) जैसे विषयों पर विस्तृत और व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ और संकाय के रूप में अपर महाप्रबंधक (एचआरडी) आरिफ अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (सीपीएक्स) मोहित शाह, प्रबंधक (सीपीएक्स) प्रतीक श्रीवास्तव एवं प्रबंधक (एचआरडी) तरुण कुमार कौशिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभवों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रबंधक (एचआरडी) उमेश कुमार सावले द्वारा किया गया।

Latest articles

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट दूर, बिजली व्यवधानों में आई भारी कमी

औद्योगिक उपभोक्ताओं ने कवर्ड कंडक्टर कार्यों के लिए बिजली कंपनी के प्रयासों को सराहा भोपाल।...

भेल के गोविंदपुरा विधानसभा: 2.24 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज

राज्यमंत्री कृष्णा गौर अयोध्या नगर क्षेत्र को देंगी डामरीकरण कार्यों की सौगात भोपाल। राजधानी के...

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

खजूरी कला रोड पर मानकों के विपरीत बने स्पीड ब्रेकर दे रहे हादसों को न्योता, सौंपा ज्ञापन

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की सैटेलाइट कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य...

More like this

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...