23.7 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभोपालमप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट,...

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

Published on

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग घर से निकलते समय छाता, गमछा और दुपट्टे का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में सबसे गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है।

 

नौगांव सबसे गर्म, 46.8 डिग्री पहुंचा पारा

शुक्रवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री तथा दमोह और नरसिंहपुर में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ और सागर में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहा। लगातार बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं।

 

बड़े शहरों में भी गर्मी का कहर

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में जबलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।

 

31 मई तक जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही गर्मी और ज्यादा तीखी हो सकती है। विभाग ने 26 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान में साफ कहा है कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। वहीं 31 मई तक तापमान अपने चरम पर पहुंच सकता है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों समय गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

रेड अलर्ट वाले जिले- टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा।
यलो अलर्ट वाले जिले- भोपाल, उज्जैन, रतलाम, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर समेत 18 जिले।

 

दोपहर में बाहर निकलने से बचें

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

More like this

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मप्र में सरकारी भर्ती प्रक्रिया बदलेगी, अब ईएसबी के जरिए होगी अधिकांश भर्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक का सबसे...

मप्र में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की सख्ती, बड़ी खरीद पर देनी होगी पूरी जानकारी

भोपाल। मप्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और औद्योगिक क्षेत्रों में तेल की अवैध...