21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

Published on

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए “मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)” नामक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए महाप्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की यह नई भर्ती कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के महत्वपूर्ण योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पूनम तिग्गा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती होना बीएचईएल की निरंतर प्रगति और विकास को दर्शाता है। इसके बाद वरिष्ठ उप महाप्रबंधक हरीश सिंह बगवार ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों तथा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना है, साथ ही कार्य से जुड़ी आधारभूत अवधारणाओं के बारे में उनकी समझ को विकसित करना है। इस गरिमामयी उद्घाटन अवसर पर उप महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...