17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालअधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Published on

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। हिंदू धर्म में अधिकमास को भगवान विष्णु की विशेष आराधना, जप, तप और दान-पुण्य संचय का पवित्र महीना माना गया है, वहीं बड़ा मंगल भगवान श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा एवं संकट निवारण के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होता है।

अधिकमास में पड़ने वाले इस पांचवें बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसके चलते क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ एवं पुण्य प्राप्त करेंगे। इस दुर्लभ संयोग पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत भगवान श्री बाल स्वरूप हनुमान जी महाराज को नवीन वस्त्र अर्पित किए जाएंगे तथा उनका विशेष पूजन-अर्चन कर चोला चढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सायंकाल के सत्र में महिलाओं द्वारा भव्य भजन-कीर्तन, संगीतमय आराधना और प्रभु महिमा का गुणगान प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठेगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) भोपाल के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से भावभीना आग्रह किया है कि वे इस पुण्यमयी अवसर पर दादाजी धाम मंदिर पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करें और भगवान श्री हनुमान जी महाराज व दादाजी गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

मप्र में लागू होगा एकीकृत कॉलोनाइजर एक्ट 2026: अवैध कॉलोनी काटने पर 10 साल की सजा, हर कॉलोनी का होगा यूनिक आईडी

भोपाल। मप्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने तथा अवैध...