17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालकफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

Published on

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी एक फैक्ट्री तक सीमित न होकर एक बड़े संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रहा था। भोपाल के गांधी नगर में अवैध री-पैकिंग फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के ठीक दो दिन बाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर स्थित एक मकान से भारी मात्रा में कफ सिरप की शीशियां बरामद की हैं। एसटीएफ की यह सफलता गांधी नगर से पकड़े गए मुख्य आरोपी अकील खान और आकाश भाटी से पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान हुई कड़ाई से पूछताछ के बाद मिली।

मुबारकपुर के इस ठिकाने से टीम ने ‘ऑफ-कफ’ की 22,155 और ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप की 970 शीशियां जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख आंकी गई है। गांधी नगर से पहले ही बरामद की जा चुकी 49,920 शीशियों को मिलाकर अब तक कुल 73,045 शीशियां (100-100 मिलीलीटर की कुल 7,305 लीटर कफ सिरप) जब्त हो चुकी हैं, जिसकी कुल अंतरराष्ट्रीय या बाजार कीमत ₹1.5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। जांच में यह बात साफ हुई है कि इस गिरोह ने काम का बड़ा व्यवस्थित बंटवारा कर रखा था, जिसके तहत गांधी नगर की फैक्ट्री में कफ सिरप की बोतलों से पुराना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट हटाकर री-पैकिंग का काम किया जाता था, जबकि मुबारकपुर के मकान का उपयोग माल के भंडारण (स्टोरेज) और सप्लाई चेन को ऑपरेट करने के लिए हो रहा था।

 

मुबारकपुर से बरामद सभी शीशियां अपने मूल रैपर और पैकेजिंग के साथ मिली हैं। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला है कि यह नशीला नेटवर्क पिछले एक साल से बेहद सक्रिय था और मजे की बात यह है कि गांधी नगर से पकड़ा गया करीब 50 हजार शीशियों का जत्था महज एक सप्ताह का स्टॉक था। डीआईजी राहुल लोढ़ा के मुताबिक, एसटीएफ अब केवल अवैध भंडारण या री-पैकिंग तक सीमित न रहकर इसके पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

मप्र में लागू होगा एकीकृत कॉलोनाइजर एक्ट 2026: अवैध कॉलोनी काटने पर 10 साल की सजा, हर कॉलोनी का होगा यूनिक आईडी

भोपाल। मप्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने तथा अवैध...