18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपाल1 अगस्त से शुरू होगी ‘सुगम बस सेवा’, 100 किलोमीटर का किराया...

1 अगस्त से शुरू होगी ‘सुगम बस सेवा’, 100 किलोमीटर का किराया होगा 125 रुपए

Published on

भोपाल। मप्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सुगम बस सेवा’ आगामी 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर को मुख्य केंद्र बनाते हुए प्रदेश के विभिन्न शहरों और जिलों के लिए 250 बसें संचालित की जाएंगी। सरकार ने इस सेवा के लिए बेसिक किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है, जिसके अनुसार 100 किलोमीटर की यात्रा का किराया 125 रुपए होगा। परिवहन विभाग ने दूरी के आधार पर प्रमुख शहरों के लिए प्रस्तावित किराया सूची भी तैयार कर ली है।

सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में संचालित होने वाली 250 बसों में 50 अंतर्राज्यीय बसें भी शामिल होंगी, जिससे यात्रियों को पड़ोसी राज्यों की यात्रा भी कम खर्च में करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि किराया निर्धारण में सभी आर्थिक और व्यावहारिक पहलुओं का ध्यान रखा गया है। राज्य में अब तक बस किराया तय करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रणाली नहीं थी, जिसके कारण त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में निजी बस संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जाता था। सुगम बस सेवा के लिए तय किया गया नया किराया फॉर्मूला इस प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक होगा।

सरकार की योजना अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 5,206 सुगम बसों को सड़कों पर उतारने की है। अधिकारियों के अनुसार नई किराया व्यवस्था लागू होने से मध्यप्रदेश में बस यात्रा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक सस्ती होगी। वहीं इंदौर से ग्वालियर, जबलपुर जैसे लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों को एक तरफ के सफर में 200 से 400 रुपए तक की बचत होने की संभावना है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम यात्रियों को राहत प्रदान करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...