19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में प्रदोष व्रत पर सामूहिक रुद्राभिषेक सम्पन्न, शिव चतुर्दशी पर...

दादाजी धाम में प्रदोष व्रत पर सामूहिक रुद्राभिषेक सम्पन्न, शिव चतुर्दशी पर होगा भगवान शिव-पार्वती का विशेष अभिषेक व दिव्य श्रृंगार

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जाग्रत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार को प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक, विशेष पूजन, वैदिक अनुष्ठान एवं महाआरती श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान शिव की आराधना की और पुण्य लाभ कमाया। दादाजी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि सायं 6:00 बजे से प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक शुरू हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महादेव का दूध, जल एवं अन्य पवित्र द्रव्यों से अभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात भोलेनाथ का मनमोहक विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और मंत्रध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

शास्त्रों में प्रदोष काल को शिव-पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत कल्याणकारी और मनोकामना सिद्धि दायक माना गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने आगे जानकारी दी कि शनिवार को शिव चतुर्दशी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक और विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। शनिवार सायंकाल 5:30 बजे से भगवान शिव एवं माता पार्वती का दूध, दही तथा पवित्र जल से विशेष अभिषेक किया जाएगा। महाअभिषेक के उपरांत बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती का दिव्य श्रृंगार, विशेष पूजन-अर्चन एवं महाआरती सम्पन्न होगी, जिसमें शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा। दादाजी धाम ट्रस्ट ने भोपाल के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी जनता से शनिवार शाम होने वाले इस भव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का भावभीना आग्रह किया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...