21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री...

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Published on

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में भोपाल शहर और विशेष रूप से नरेला विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, आवासीय परियोजनाओं, अतिक्रमण, नागरिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सारंग ने भू-माफियाओं, अवैध प्लॉटिंग और शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन और विकास परियोजनाओं में बाधा बनने वाले सभी अतिक्रमणों को चिह्नित कर तत्काल हटाया जाए तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

बैठक में मोती नगर, रेलवे भूमि, अशोका गार्डन और अन्य क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री सारंग ने रचना नगर, नयापुरा, गैस राहत कॉलोनी, कस्तूरबा नगर और पलासी क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाओं को गति देने पर विशेष जोर दिया। बैठक में चांदबड़ स्थित कपड़ा मिल की रिक्त भूमि पर नई आवासीय परियोजना विकसित करने की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सहकारिता मंत्री ने ऐशबाग क्षेत्र के लगभग 600 जर्जर मकानों और गौतम नगर के असुरक्षित पुलिस क्वार्टरों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन को पूरे शहर में प्री-मानसून सुरक्षा सर्वे कराने, अन्ना नगर में स्थायी बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुभाष नगर अस्पताल परियोजना के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल को सुरक्षित, आधुनिक और अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के लिए सभी प्रशासनिक विभाग पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ कार्य करें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...