25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालदानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर यहां से करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए। वारदात के समय अधिकारी अपने परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए हुए थे। शनिवार को पीड़ित परिवार के भोपाल लौटने पर कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, दानिशकुंज निवासी अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं और उनकी पत्नी ममता राय भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं। राय परिवार गुरुवार को उज्जैन गया था। इसी दौरान देर रात करीब 3 से 5 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला चटकाकर वारदात को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने घर में रखे आईपैड, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को हाथ तक नहीं लगाया, उनका पूरा निशाना सिर्फ जेवरातों पर था।

शुक्रवार सुबह जब नौकरानी काम पर पहुंची, तब चोरी का खुलासा हुआ। भाजपा नेत्री ममता राय ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण चेहरे साफ नहीं हैं। पुलिस ने नेत्री के भतीजे विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...