22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालभोपाल में 1.33 करोड़ के माल के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में 1.33 करोड़ के माल के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 170 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक आइशर ट्रक और उसमें लदी एल्यूमीनियम सिल्लियों सहित कुल 1 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक का मशरूका (सामान) जब्त किया है। इस मामले में देवास जिले के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलार रोड स्थित गोल जोड़ तिराहा के पास एक संदिग्ध आइशर ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पीछे रखी छह प्लास्टिक की बोरियों में कुल 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा मिला, जिसकी बाजार में बड़ी कीमत है। इसके अलावा ट्रक के भीतर करीब 30 लाख रुपए मूल्य की 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां भी बरामद हुईं, जिन पर ‘NALCO’ अंकित था। पुलिस ने गांजा, सिल्लियां और ट्रक को जब्त कर लिया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद बैरागी (23), निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तस्करों की योजना भोपाल और आसपास के इलाकों में गांजे की इस बड़ी खेप को खपाने की थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। अब आरोपी से गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना, डिलीवरी नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य सफेदपोशों के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...