22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालरी-नीट आज: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गहनों पर पाबंदी, भोपाल से कम हुए...

री-नीट आज: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गहनों पर पाबंदी, भोपाल से कम हुए 560 अभ्यर्थी

Published on

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली री-नीट (पात्रता परीक्षा) रविवार 21 जून को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। शुचिता बनाए रखने के लिए शनिवार शाम 5 बजे से पहले सभी केंद्र प्रभारियों ने पूरी गोपनीयता के साथ मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

परीक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा भोपाल, इंदौर और रतलाम से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी, जिसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। सामान्य छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार भोपाल में री-नीट देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछली बार जहां 14 हजार 334 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, वहीं इस बार 560 अभ्यर्थी कम होकर यह संख्या 13 हजार 774 रह गई है। उसी दिन यूपीएससी की परीक्षा होने के कारण भोपाल में केंद्रों की संख्या भी 33 से घटाकर 32 की गई है।

पूरे प्रदेश की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 14 हजार से अधिक, जबलपुर में 10 हजार और ग्वालियर में 5 हजार छात्र परीक्षा देंगे। गाइडलाइन के अनुसार, छात्रों के लिए कड़ा ड्रेस कोड लागू किया गया है, जिसके तहत हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने होंगे। बड़े बटन, अधिक जेब वाले परिधान, आभूषण, घड़ियां और बेल्ट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...