22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालकैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में...

कैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में कीमो ड्रग्स की भारी किल्लत

Published on

भोपाल। मप्र में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिससे प्रति कीमो साइकिल 2 से 3 हजार रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर उपचार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दो प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं—कार्बोप्लाटिन और सिस्प्लाटिन के दामों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो गई है। कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते दवा कंपनियां घाटे में थीं, जिसके कारण सरकार ने इनकी कीमतों में 10% से 50% तक बढ़ोतरी की है ताकि उत्पादन दोबारा सामान्य हो सके। हालांकि कंपनियों ने प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, लेकिन मांग के अनुरूप बाजार में सप्लाई बहाल होने में करीब एक महीने का समय लगेगा।

दामों में बढ़ोतरी के बीच दूसरी बड़ी चिंता दवाओं की भारी किल्लत है। वैश्विक युद्ध और संघर्ष के कारण सप्लाई चेन बाधित होने से भोपाल सहित प्रदेश के कैंसर अस्पतालों में प्लैटिनम-बेस्ड कीमो की दवाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ओपी सिंह और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. टी.पी. साहू के अनुसार, देश के करीब 70 प्रतिशत कीमोथेरेपी रेजिमेंस में सिस्प्लाटिन का उपयोग होता है। यह दवा फेफड़े, ओवरी, स्तन, मुंह, सर्वाइकल और गॉलब्लैडर समेत कई प्रमुख कैंसर के इलाज की ‘बैकबोन’ (मुख्य आधार) मानी जाती है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सिस्प्लाटिन जैसी दवा जहां कुछ हजार रुपए में इलाज पूरा कर देती है, वहीं इसका विकल्प ‘इम्यूनोथेरेपी’ लाखों रुपए का होता है, जो आम मरीजों की पहुंच से बाहर है। दवाओं की इस तीव्र कमी के कारण डॉक्टरों को अब मरीजों के इलाज के स्थापित स्टैंडर्ड तरीकों में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...