26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'नीम के पेड़' का केक...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

Published on

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक उत्साह, उल्लास और भारी जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक (Executive Director) प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग सत्र के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक अनोखे ‘पर्यावरण महोत्सव’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाया गया।

​योग से दूर होता है तनाव, नई पीढ़ी में चेतना जरूरी: प्रदीप कुमार उपाध्याय

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय ने मानव जीवन में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा ​”योग न केवल व्यक्ति का तनाव दूर करता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी असीम शांति देता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नई पीढ़ी के भीतर योग के प्रति चेतना जागृत करना बेहद आवश्यक है। हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।”

​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय, श्रीमती संगीता रामनाथन, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह, और सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमाण्डेंट शिवरतन सिंह मीणा सहित सभी महाप्रबंधक व यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

​योग है शरीर, मन और आत्मा का मिलन: टी.यू. सिंह

​महाप्रबंधक (मा.सं.) टी.यू. सिंह ने कर्मचारियों को सेहत को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का अद्भुत मिलन है। नियमित योग से शरीर का लचीलापन और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है, जिससे डिप्रेशन, चिंता और हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) जैसी बीमारियां दूर होती हैं।

​कार्यक्रम में योगाचार्य स्वामी अमृत बिंदु ने उपस्थित विशाल जनसमूह और योग साधकों को विभिन्न आसन एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया और उनके वैज्ञानिक लाभ साझा किए।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...