18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालमुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी,...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Published on

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पेट्रोल पंप सुपरवाइजर को उसके रिश्तेदार और उसके दो साथियों ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए और बाद में फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी सुप्रियर सिंह धाकड़ एक पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने सूखी सेवनिया थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके गांव का रहने वाला नंदकिशोर चंद्रवंशी अपने दो साथियों शोएब लाला और गोविंद उईक के साथ अप्रैल माह में उनसे मिलने आया था। आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि वे 500-500 रुपये के नोटों में 6.30 लाख रुपये देंगे, तो बदले में तुरंत 20 हजार रुपये अतिरिक्त जोड़कर पूरी राशि 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियों में वापस कर देंगे। आरोपियों ने इसे लाभदायक लेन-देन बताते हुए जल्दी मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। लालच में आकर सुप्रियर सिंह ने आरोपियों को 6.30 लाख रुपये सौंप दिए। हालांकि रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही किसी प्रकार का मुनाफा दिया। काफी समय तक बहानेबाजी और टालमटोल करने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवास्तविक लाभ या त्वरित मुनाफे के प्रलोभन में आकर बड़ी रकम का लेन-देन न करें तथा किसी भी निवेश या वित्तीय प्रस्ताव की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही निर्णय लें।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...