4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल मिर्च मसालामंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल

एम्स भोपाल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला से मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील मीणा (25) निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एम्स परिसर में खुद को मरीज का अटेंडर बताकर रेकी की और मौका पाकर महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और लूटे गए मंगलसूत्र को बेचकर शराब, मोबाइल और अन्य शौक पूरे करता था। पूछताछ में उसने इससे पहले भी चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि एम्स जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read also :- T20 World Cup 2026: इरफान पठान ने की ‘बड़ी भविष्यवाणी’, सेमीफाइनल में भिड़ेंगी ये 4 खूंखार टीमें! पाकिस्तान का नाम देख चौंक जाएंगे आप

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this