15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल एम्पलाईज को आपरेटिव सोसायटी बंद होने की कगार पर

बीएचईएल एम्पलाईज को आपरेटिव सोसायटी बंद होने की कगार पर

Published on

भोपाल

एक समय बीएचईएल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए बीएचईएल एम्पलाईज को आपरेटिव सोसायटी का गठन किया था जिसके अध्यक्ष बीएचईएल के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी हुआ करते थे। संस्था करोड़ों के मुनाफे में थी लेकिन जबसे प्रबंधन ने हाथ खींचा तबसे धीरे—धीरे यह संस्थान बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। आज स्थिति यह है कि भेल प्रबंधन के एक आला अफसर एक यूनियन की सोसायटी को यानि निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। खास तौर पर इस सोसायटी के सैंकड़ों श्रमिकों को नेताजी की सोसायटी में भेज दिया जाएगा इसके लिए श्रमिकों से फार्म भरवाना शुरू कर दिया हैं।

इसमें भेल के एक अफसर क्या लाभ शुभ जुड़ा हैं या नहीं यह तो वही जाने लेकिन यहां के सैंकड़ों मजदूरों के वेतन का भुगतान खुद प्रबंधन ही कर रहा हैं। जब नए अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला तब उन्होंने एक श्वेत पत्र जारी कर लिखित में लिया था कि यह संस्था करीब साढ़े तीन करोड़ के घाटे में हैं। ऐसे में भेल प्रबंधन को भी आनन—फानन में अपने चहेती एक सोसायटी को देने का मन बना लिया है। ऐसी चर्चा हैं कि अगले माह तक बीएचईएल एम्पलाईज को आपरेटिव सोसायटी के श्रमिक एक यूनियन नेता की सोसायटी में मर्ज हो जाएंगे और इस सोसायटी को हर माह लाखों रूपये कमाने का मौका मिल जाएगा। साफ जाहिर है कि इसके पीछे बड़ा लाभ शुभ दिखाई दे रहा हैं।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...