16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

Published on

भोपाल

बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26” का भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय उपस्थित थे। उन्होंने सभी श्रेणियों के विजेताओं और उप-विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष  रुपेश तैलंग (महाप्रबंधक, फीडर्स एवं टीसीबी-मैनु., कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) विकास खरे (महाप्रबंधक, ईएम) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेलों से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवा प्रतिभाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का संचार भी करते हैं। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

180 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। टूर्नामेंट में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स और महिला/पुरुष श्रेणियों में 180 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और कड़े मुकाबलों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनका रहा विशेष सहयोग कार्यक्रम के अंत में बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब के बैडमिंटन सचिव  आशीष कुमार ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए निर्णायकों , आयोजकों, प्रतिभागियों और प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Also :- 2026 में नया राशन कार्ड बनवाने का नया तरीका: पूरी जानकारी हिंदी में

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...