14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के 5000 मेगावाट सोलर प्लांट से 12 लाख की केबिल चोरी...

बीएचईएल के 5000 मेगावाट सोलर प्लांट से 12 लाख की केबिल चोरी — पुलिस कर रही है जांच,कारखाने में बिजली सप्लाई प्रभावित

Published on

भोपाल

गोविन्दपुरा स्थित बीएचईएल के 5000 मेगावाट के सोलर प्लांट में गत दिवस 12 लाख की केबिल चोरी हो गई है । इससे कारखाने की बिजली सप्लाई 20 फीसदी प्रभावित हुई है । संबंधित एजेंसी ने गोविन्दपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है इसकी जांच की जा रही है । मामला दिल्ली भेल कॉरपोरेट के डायरेक्टर पॉवर तक पहुंच गया । यह बहुत ही  गंभीर मामला है ।

जानकारी के मुताबिक गत 28 तारीख की रात को अज्ञात चोरों ने सिक्युरीटी गार्ड के होने के बाद करीब 12 लाख रूपये की डीसी केबिल चोरी करने में सफल हो गया । इसकी जानकारी 29 मार्च को जैसे ही प्रबंधन को लगी उसने संबंधित सिक्युरीटी एजेंसी को तलब किया । इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई प्रबंधन इस मामले में सिक्युरिटी एजेंसी को दोषी मान रहा है । मामले की नजागत देखते हुये सिक्युरिटी एजेंसी ने थाने में शिकायत दर्ज की है । मामले की जांच पुलिस कर रही है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की । इस चोरी की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है । गौरतलब है कि इस सोलर प्लांट से कारखाने में बिजली सप्लाई की जाती है । इस चोरी की वारदात के बाद करीब 20 फीसदी बिजली कारखाने में सप्लाई नहीं हो पा रही है । बड़ी बात यह है कि अज्ञात चोर आधे से ज्यादा केबिल के वायर चोर प्लांट से काट ले गये । इसकी खबर सिक्यूरिटी गार्ड को तक नहीं लगी । जबकि जहां गार्ड बैठता है उसके पीछे बाउन्ड्रीवाल से घटना को अंजाद दिया गया है केबिल काफी महंगी है । शक अन्नानगर के सफाई कर्मियों पर किया जा रहा है । संभवत: चोरी किये गये केबिल के नुकसान की भरपाई संबंधित एजेंसी से की जायेगी । इस मामले की जानकारी दिल्ली भेल कॉरपोरेट के डायरेक्टर पॉवर को भी है उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है ।

अब टॉवर बनाकर निगरानी करेगा भेल

5000 मेगावॉट लगने  के बाद पॉवर प्लांट में इस तरह की पहली घटना सामने आई है । पुलिस व भेल प्रबंधन इस घटना को गंभीरता से लेते हुये जांच कर रहा है इसी कड़ी में प्रबंधन यह फैसला लिया है कि अब इस प्लांट की निगरानी टॉवर लगा कर की जायेगी । प्लांट बड़ा है और नीचे के गेट से गार्ड का निगरानी करना असंभव है । इस टॉवर के लगने से पूरी प्लांट पर नजर रखी जायेगी इससे चोरी की वारदात पर अंकुश लग सकेगा ।

Read Also :- बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...