भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में आजकल कुछ यूनियनों का अजीबो—गरीब नजारा देखने को मिल रहा है। भेल कर्मचारियों के हितों की लड़ाई और जन आंदोलन तो दूर—दूर तक दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन भेल के अफसरों के जन्म दिन, प्रमोशन और विभाग परिवर्तन पर कुछ नेता बधाई देते नजर आए। बाकायदा फोटो खिंचवाकर मीडिया में छपवाना उनकी आम आदत हो गई है। साफ जाहिर है कि कुछ तो अपने निजी लाभ—शुभ के चलते जी—हुजूरी करने में लगे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नेताओं की ओर देख रहे हैं और नेता अफसरों के आगे—पीछे दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि फिलहाल अप्रैल, मई और जून तक यही नजारा देखने को मिलेगा। क्योंकि इन तीन माहों में कुछ नेताओं को भेल के अफसरों से प्रमोशन जो करवाना है। 25 जून को प्रमोशन लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि आखिर नेता कर्मचारियों की मांगों को लेकर कितना जन आंदोलन करते हैं।
