23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार...

पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण जागरूकता माह का समापन

Published on

हरिद्वार

पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण जागरूकता माह का समापन,विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में 05 जून से 04 जुलाई तक मनाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता माह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस संदर्भ में नवीन अभियांत्रिकी सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया।  

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते चलन, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा उपभोक्ता स्तर पर जागरूकता की कमी के कारण, प्लास्टिक प्रदूषण विकराल रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस खतरे से निपटने की दिशा में काम करें। रंजन कुमार ने बताया कि पॉलीथीन और प्लास्टिक बोतलों की जगह पुन: प्रयोज्य विकल्प अपनाकर, हम इस समस्या के समाधान में अपना योगदान दे सकते हैं। इससे पहले महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण जागरूकता माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़िए: हमें समस्याओं से चिंतित होने की जगह समाधान पर विचार करना चाहिए—डा. व्यास— बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल में संगोष्ठी

समारोह में पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण माह के दौरान बीएचईएल हरिद्वार द्वारा प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा शिवालिक नगर व बीएचईएल उपनगरी स्थित पीठ बाजारों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़िए: MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

इस अवसर महाप्रबंधकगण, पीसीआरआई, एचएसई तथा नगर प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) मनीष सचान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अभियंता (पीसीआरआई) दीन दयाल ने किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...