21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में राष्ट्रीय वेबीनार

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में राष्ट्रीय वेबीनार

Published on

भेल भोपाल ।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में ‘उच्च शिक्षा में नवीन शिक्षण पदधति और डिजिटल माध्यम:अवसर और चुनौतियाँ’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार उच्च शिक्षा विभाग म प्र शासन के सौजन्य से आयोजित किया गया.जिसमे विशिष्ट वक्ता डा विक्रम सिंह राजकीय डिग्री कालेज टप्पल अलीगढ़ ने बताया कि डिजिटल माध्यमों पर केंद्र और राज्य सरकारे सजग हैं ,शोध कार्यों में डिजिटल माध्यमों का अद्वतीय योगदान है 2015 से यह प्रयास प्रारम्भ हुए थे स्वयं पोर्टल,मूक,इ-कंटेंट,वर्चुअल क्लासेज,इ,-लाइब्रेरी  जैसे प्लेटफ़ॉर्म लोकप्रिय हुए हैं।

दिव्यांगों को उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल माध्यम वरदान साबित हो रहा है इसमें चुनोतियाँ भी हैं क्लासरूम टीचिंग का कोई विकल्प नहीं है लेकिन समय कि आवश्यकता डिजिटल माध्यमों से उच्च शिक्षण पद्धति का ही है दिल्ली विश्वविध्यालय श्यामलाल कालेज के विषय विशेषज्ञ डा. आकाश के सोनी ने  अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड के बाद डिजिटल माध्यमो से उच्च शिक्षा का तेजी से विकास हुआ है यह भोगोलिक सीमाओं से परेशिक्षा प्रभावशाली और रोचक ढंग से देने का माध्यम बन गया है यह तुलनात्मक रूप से सस्ता माध्यम भी है इसमे चीलापान,नवाचार और गलोब्लिजेशन जैसी विशेषताएं भी हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में क्रेडिट सिस्टम  डिजिटल शिक्षा की सार्थक पहल है फिलिप्ड क्लासरूम,ए आई,ईलर्निग  तथा प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा इसके बेहतर स्वरूप हैं ।

राष्ट्रीय वेबीनर में सभी का स्वागत करते हुए अपने उदबोधन में प्राचार्य डॉ संजय जैन ने कहा कि डिजिटल माध्यमों ने उच्च शिक्षा को विश्वव्यापी बनाया है इंजीनियरिंग,कामर्स ,मेडिकल ,आर्किटेक्चर ,कला, संगीत, नृत्य ,फोटोग्राफी आदि में डिजिटल माध्यमो ने उच्च शिक्षा को मानवजाति के लिए और अधिक उपयोगी बना दिया है । संयोजक डॉ. समता जैन ने बताया कि इस राष्ट्रीय वेबीनार  में महाराष्ट्र ,छतीसगढ़, हरियाणा ,उत्तरप्रदेश ,राजस्थान ,गुजरात तथा  मध्यप्रदेश के अतिरिक्त  विदेश से भी लगभग  दो सौ से अधिक प्रतिभागियों  ने सहभागिता की है जिनमें  प्राचार्य, प्राध्यापक ,शोधार्थी, डिजिटल मीडिया कर्मी आदि शामिल रहे तथा 28 शोध पात्र प्राप्त हुए हैं  जिनकी  स्मारिका एवं चयनित शोध पत्रों  की पुस्तक प्रकाशित कि जायेगी।

यह भी पढ़िए: जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन  

प्रारम्भ में आईक्यूएसी  कोआरडीनेटर डॉ. कीर्ती श्रीवास्तव ने महाविद्यालय का परिचय देते हुए कहा कि यह कालेज भेल क्षेत्र में होने के कारण  मिनी भारत का प्रतिनिधित्व  करता है शोधिर्थियो द्वारा शोध पत्रों का वाचन एवं जिज्ञासाओं  का विषय विशेषज्ञों द्वारा समाधान भी किया गया । अंत में होमसाइन्स विभागाध्यक्ष डॉ मीता बादल द्वारा   विषय विशेषज्ञों , शोधार्थियो़ सहित सभी  सहभागिता करने वालों का आभार व्यक्त किया गया ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...