17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल का सबसे बड़ा भोजपाल दशहरा महोत्सव, 111 फीट रावण को जलाया,...

भोपाल का सबसे बड़ा भोजपाल दशहरा महोत्सव, 111 फीट रावण को जलाया, हुई डिजिटल आतिशबाजी

Published on

भेल भोपाल।

असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व दशहरा गुरुवार को राजधानी में धूमधाम और एक नई पहल के साथ मनाया गया। भेल जम्बूरी मैदान पर भोजपाल मेला समिति द्वारा आयोजित राजधानी के सबसे बड़े भोजपाल दशहरा महोत्सव’ में रात 111 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण पर्यावरण-हितैषी पहल रही। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पारंपरिक पटाखों की जगह आधे घंटे का रंगारंग डिजिटल आतिशबाजी शो आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर, देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव की सुमधुर भजनों और गीतों की प्रस्तुति के साथ हुई। भोजपाल मेला समिति का यह आयोजन भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम दे रहा है।

प्रदूषण रहित होती है डिजिटल आतिशबाजी

डिजिटल आतिशबाजी पारंपरिक पटाखों से कई मायनों में अलग और बेहतर है। डिजिटल आतिशबाजी एलईडी लाइट्स (रोशनी), लेजर और ध्वनि प्रणाली का उपयोग करती है। यह रोशनी के आकर्षक पैटर्न और ध्वनियों को उत्पन्न करती है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित होते हैं। यह प्रदूषण रहित होती है, क्योंकि इससे धुआं, हानिकारक गैसें या कचरा नहीं निकलता, जो पारंपरिक पटाखों का एक बड़ा नुकसान है।

यह भी पढ़िए: भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

इसमें आवाज का प्रदूषण बहुत कम होता है या सिर्फ स्पीकर द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिससे शोर से होने वाली परेशानी और नुकसान कम होते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।शाम 7.30 बजे से देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा सुमधुर भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। रात 11.30 बजे 111 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...