11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के 71 अफसर देंगे ईडी पद के साक्षात्कार,भोपाल कॉडर के 10...

भेल के 71 अफसर देंगे ईडी पद के साक्षात्कार,भोपाल कॉडर के 10 अफसर भी शामिल है

Published on

– 6 और 7 सितंबर होंगे भेल हाउस दिल्ली कॉरपोरेट में साक्षात्कार

भोपाल

देर आये दुरूस्त आये की तर्ज पर लंबे समय से अटके जीएम से ईडी पद के साक्षात्कार की तारीख भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने आखिर तय कर ही दी । उन अफसरों के लिये यह खुशी की खबर है कि भेल दिल्ली कॉरपोरेट द्वारा जारी आर्डर के मुताबिक यह साक्षात्कार 6 और 7 सितंबर को होंगे । कंपनी के इस पद के दावेदार 71 अफसर साक्षात्कार में भाग लेंगे ।

इनमें भोपाल कॉडर के 10 अफसर इस साक्षात्कार में भाग लेंगे । इनमें से भोपाल के जीएम हेड शुशील कुमार बावेजा के अलावा भोपाल कॉडर के बीएपी यूनिट के जीएमआई राजीव सिंह,दिल्ली कॉरपोरेट मानाव संसाधन विभाग के जीएम हेड एम ईसादौर,झांसी के जीएम हेड विनय निगम और आरओडी के जीएम हेड संजीव कुमार काक,त्रिचना पल्ली के महाप्रबंध ऑप्रेशन एसएम रामनाथन,नोएडा टीजीबी के महाप्रबंधक विपिन मिनोचा,नोएडा पीएस-टीईएम महाप्रबंधक बीके सिंह,जगदीशपुर के महाप्रबंधक रूपेश तेलंग भी साक्षात्कार में शामिल होंगे ।

जानकारों का ऐसा कहना है कि जीएमआई और जीएम हेड का तो कार्यपालक निदेशक बनना लगभग तय माना जा रहा है । इसके अलावा जो भोपाल कॉडर के जो महाप्रबंधक बड़ी जवाबदारी संभाल रहे हैं उनका प्रमोशन भी हो सकता है । अब देखना यह है कि इनमें से किसका पत्ता कटता है और किसका नहीं । इसी तरह कंपनी में और भी जीएम हेड प्रमोशन पा सकते हैं ।

इस पद के लिये लंबे समय से साक्षात्कार नहीं हुये हैं । सिर्फ जीएम हेड और जीएमआई बनाकर कुछ अफसरों को बड़ी यूनिटों का प्रभार ईडी के पॉवर देकर सौंप दिये हैं । तो इनका प्रमोशन तो लगभग तय है लेकिन इसके साथ बड़े स्तर पर फेरबदल से भी इंकार नहीं किया जा सकता । यदि कॉरपोरेट के जानकारों की माने तो 71 में से सिर्फ 15 अफसरों को ही कार्यपालक निदेशक पद पर प्रमोशन मिल सकता है । यह अलग बात है कि प्रोडक्शन के पीरियेड को देखते हुये इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...