25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़इस्कॉन की गोशाला में भव्य 21 फीट के गोवर्धन बनेंगे, होगा अन्नकूट

इस्कॉन की गोशाला में भव्य 21 फीट के गोवर्धन बनेंगे, होगा अन्नकूट

Published on

-चावल, हलवे, मेवे, सब्जियां और मिठाइयों से सजाएंगे 21 फीट के गिरिराज गोवर्धन

भोपाल

दिवाली के शुभ अवसर के बाद मंगलवार ( 14 नवंबर ) को इस्कॉन में भव्य गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी महोत्सव इस्कॉन भोपाल बीवायसी की भरत नगर, दानापानी रेस्टोरेंट के पास स्थित राधेश्याम गोशाला में दोपहर 1 बजे से होगा। इस्कॉन भोपाल बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास ने बताया कि गोशाला प्रांगण में चावल, हलवा, सब्जियां, मेवे, केक, मिठाइयों व अन्य प्रसाद सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का 21 फीट लम्बा प्रतिरूप तैयार किया जाएगा।

भव्य गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप बनाने में लगने वाली सामग्री भक्तों द्वारा बनाकर लाई जाएगी। भगवान गोवर्धन को भोग चढ़ाने के लिए मंदिर आने वाले भक्त अपने घर से विभिन्न भोग आदि सामग्री बनाकर सुबह 11 बजे तक ला सकते हैं। इसे गिरिराजजी को अर्पित किया जाएगा। 12 बजे इस्कॉन भेल के प्रमुख रसानंद दास द्वारा विशेष गोवेर्धन लीला कथा सुनाई जाएगी। कार्यक्रम में गोवर्धन परिक्रमा और गोवंश का पूजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य भंडारा प्रसाद रखा गया है।

भव्य रंगोली बनेगी
इस्कॉन गर्ल फोरम (आईजीएफ) की सदस्यों द्वारा 21 फीट की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। इसमें रंगोली के अलावा तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों का उपयोग किया जाएगा। इसमें रंगोली में कृष्ण लीलाओं को दिखाया जाएगा।

इसलिए हर चीज में 21 का आंकड़ा
वृंदावन स्थित गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा 21 किलोमीटर की है। यही कारण है कि इस महोत्सव में हर चीज में 21 के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

कीर्तन पार्टियां आएंगी
गोशाला के उद्घाटन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में स्थित इस्कॉन के मंदिर और सेंटरों से विभिन्न कीर्तन पार्टियां हरिनाम का कीर्तन करेंगी। इस अवसर पर भोपाल के अलावा उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सागर से कीर्तन पार्टियां आएंगी। कार्यक्रम के दौरान यह मंडलियां अनवरत कीर्तन करेंगी।

शुरूआत में गो पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत में गो पूजन होगा। इस्कॉन गोशाला में अभी 15 गोधन है। भक्तगण इनका शृंगार कर पूजन करेंगे। इस मौके शहरवासी कोई गाय को गोद ले सकते हैं और गाय दान भी कर सकते हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...