32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में विश्वकर्मा पूजा पर होगा भव्य आयोजन...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में विश्वकर्मा पूजा पर होगा भव्य आयोजन…

Published on

— “विद्युत, सोलर, गैस और तेल नव भारत गढ़े बीएचईएल” थीम पर सजेगीं झाकियां
— ब्‍लॉकों में झाँकी एवं सर्वोत्तम शॉप रख-रखाव प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

भोपाल।

आगामी 17 सितंबर को भेल कारखाना परिसर में विश्‍वकर्मा पूजा का भव्‍य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कारखाने के विभिन्‍न ब्‍लॉकों में झाँकी एवं सर्वोत्तम शॉप रख-रखाव प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। इस वर्ष झॉकी की थीम “विद्युत, सोलर, गैस और तेल नव भारत गढ़े बीएचईएल” रखा गया है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी 17 सितंबर को कारखाने में प्रात: 7.00 से दोपहर 1.00 बजे तक विश्‍वकर्मा पूजा का भव्‍य आयोजन किया जा रहा है। विश्‍वकर्मा पूजा में सम्मिलित होने के लिए कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्‍यों को उनके द्वारा पहचान पत्र (स्‍मार्ट कार्ड) तथा चिकित्‍सा पत्र दिखाए जाने पर चिकित्‍सा पत्र में उल्‍लेखित परिवार के सदस्‍यों के विवरण अनुसार तथा ठेका श्रमिकों (कॉन्‍ट्रेक्‍ट लेबर) तथा उनके पति—पत्‍नी एवं बच्‍चों को भी पहचान पत्र (स्‍मार्ट कार्ड) एवं ईएसआईकार्ड में दिए गए ब्‍यौरों अनुसार प्रवेश द्वार 1,5 एवं 6 से प्रवेश दिया जाएगा।

बीएचईएल भोपाल से सेवानिवृत्‍त कर्मचारी जो बीएचईएल-आरईसीएचएस के सदस्‍य हैं, वे अपनी फोटो मेडिकल पुस्तिका के साथ आधार कार्ड प्रस्‍तुत करके प्रवेश द्वार 1 एवं 6 से कारखाने में प्रवेश कर सकते हैं । कारखाने के अंदर किसी भी तरह की विस्‍फोटक सामग्री, घातक हथियार, टेप रिकार्डर—ट्रांजिस्‍टर, हैण्‍ड बैग, कैमरा, दूरबीन तथा कैमरे वाला मोबाईल लाने की अनुमति नहीं है।

इसके साथ साथ दर्शकों को यूएचवी प्रयोगशाला, गैस एवं पॉवर प्‍लांट, ज्‍वलनशील भंडार, सीआईटी विभाग, संगणक भवन, टेलीफोन एक्‍सचेंज, प्रशासनिक भवन, हाइड्रो प्रयोगशाला, कंट्रोलगियर प्रयोगशाला, सीईटी प्रयोगशाला, परीक्षण प्रयोगशालाएं, समस्‍त अनेक्‍सी एवं इलेक्‍ट्रोप्‍लेटिंग शॉप में जाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों के लिए आवश्‍यक है कि वे कारखाने में अनुशासन बनाए रखें तथा बगैर उल्‍लेखित पहचान पत्र के प्रवेश न करें अन्‍यथा उनके विरूध अनुशासनात्‍मक—कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

पंजाब में कृषि पर होने वाली हाई-लेवल मीटिंग अचानक रद्द; सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होने वाले थे शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कृषि, उन्नत खेती अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे संवेदनशील...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...