9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़हिंदू नव वर्ष पर भारत माता उद्यान साकेत नगर से निकली विशाल...

हिंदू नव वर्ष पर भारत माता उद्यान साकेत नगर से निकली विशाल शोभायात्रा

Published on

भेल भोपाल।

मां वसुधा जनकल्याण समिति भोपाल मध्य प्रदेश एवं माधव बाल सेवा एवं संस्कृति समिति भोपाल द्वारा आयोजित “भारतीय नव वर्ष मिलन समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थीं।

श्रीमती गौर ने मौजूद लोगों को “हिंदू नव वर्ष” की शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं इसके महत्व को बताया। इस अवसर पर भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्ष एवं मां वसुधा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजय सोनी द्वारा मुख्य अतिथि कृष्णा कृष्णा गौर का शाल श्रीफल द्वारा स्वागत किया। समिति के अन्य सदस्य मनोज लोखंडे, राजेश गवली, वशिष्ठ शर्मा, पवन जोशी, प्रदीप यादव, धनंजय जादव, गोपाल रहतेकर एवं अन्य सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला द्वारा स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही समाज में एकता और समृद्धि का संदेश देने सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसका प्रारंभ “भारत माता उद्यान” से हुआ और साकेत नगर, शक्ति नगर, का भ्रमण करते हुए “माधव बाल उद्यान” में समापन हुआ। शोभा यात्रा में राम दरबार एवं भारत माता की झांकी भी रखी गई। माधव बाल उद्यान में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा राम दरबार एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे। सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया, भजन संध्या का आनंद लेते हुए प्रसादी वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी टीआर मिश्रा, करनैल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप बेस, पार्षद नीरज सिंह, पार्षद सुरेंद्र वाड़ीका, पार्षद अर्चना परमार, मंत्री प्रतिनिधि गुड्डू सक्सेना, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...