14 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक को कर्मचारी हितों पर सौंपा...

भेल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक को कर्मचारी हितों पर सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल। भेल भोपाल की जेसीएम पात्रधारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय एवं महाप्रबंधक टीयू सिंह से मुलाकात कर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आर्टिजन भर्ती में दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को पूर्व की भांति प्राथमिकता देने, भेल शिक्षा मंडल के स्कूलों में की गई 10 प्रतिशत से अधिक की फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने तथा एचपीएल अवकाश को सीएल की तर्ज पर ‘आधा दिन’ (हाफ-डे) लेने की अनुमति प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगें पुरजोर तरीके से उठाईं।

इस अवसर पर हेवू (बीएमएस) से महामंत्री कमलेश नागपुरे, हेस्टू (एचएमएस) से महासचिव हेमंत कुमार सिंह आदि ने एकजुट होकर प्रबंधन को कर्मचारी भावनाओं से अवगत कराया। प्रबंधन ने सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संयुक्त संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

भेल के खंडहरों में बन रही थी ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना, पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी...

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले प्राथमिकता

भोपाल। भेल में लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई आर्टिजन भर्ती प्रक्रिया के बीच...

भेल के खंडहर क्वार्टर में लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में स्थित भेल के खंडहरनुमा मकानों में फिल्मी अंदाज...