17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में देखने को मिलेगा दुबई के मॉल जैसा मछलियों...

भोजपाल महोत्सव मेले में देखने को मिलेगा दुबई के मॉल जैसा मछलियों का घर संसार

Published on

180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल में दिखेगी एक ग्राम से 80 किलोग्राम तक की मछली

भोपाल.

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में लोगों को इस बार मछलियोंं का घर संसार देखने को मिलेगा। दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, बैंकाक, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, और चंडीगढ़ में बनाया गया अंडर वाटर टनल अब आपको अपने शहर में लगे भोजपाल महोत्सव मेले में देखने को मिलेगा। यहां जमीन के भीतर करीब 180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल और फिश एक्वेरियम में 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की मछलियां देखने को मिलेंगी।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शहर में पहली बार लोगों को विभिन्न तरह की रंग बिरंगी मछलियां देखने को मिलेंगी। अध्यक्ष ने बताया कि यहां एक मछली घर था, जहां बच्चे परिवार के साथ जाकर मछलियों को देखते थे और उनके बारे में जानकारी हासिल करते थे, लेकिन उसे सरकारी आदेश के बाद बंद कर दिया गया। अब मेले में लगाए गए इस अंडर वाटर टनल के माध्यम से लोगों को समुद्री जीव-जंतुओं के साथ मछलियों का घर संसार देखने को मिलेगा।

अंडर वाटर टनल की खासियत
भोजपाल महोत्सव में लगाया गया अंडर वाटर टनल (एक्वेरियम) आपको पानी के नीचे एक पूरी तरह से अलग दुनिया में ले जाएगा। यहां आप समुद्र के भीतर की दुनिया से रू-ब-रू होंगे। आप पानी के नीचे होंगे और समुद्र में रहने वाली मछलियां आपके आसपास और ऊपर होंगी। इस एक्वेरियम के माध्यम से आपको जलीय जीवन को करीब से देखने और जानने का मौका मिलेगा। यहां आने वाले लोग सुरंग के शीर्ष ऐक्रेलिक ग्लास के माध्यम से ऊपर, नीचे और उनके चारों ओर जलीय जीवन को देख सकेंगे। यहां 180 डिग्री के दृश्य के साथ एक बड़ा मछलीघर है, जिसमें लोग विभिन्न प्रकार से समुद्री जीवन का लुत्फ उठा सकेंगे।

एक ग्राम से 80 किलोग्राम तक की मछली
भोजपाल महोत्सव मेले में एक किलोग्राम से लेकर करीब 80 किलोग्राम तक की मछली देखने को मिलेगी। यहां विभिन्न प्रकार और प्रजाति की रंग-बिरंगी मछलियां भी होंगी। एक्वेरियम में ले आई गई अरुपमा मछली करीब 80 किलोग्राम की है। इसकी लम्बाई करीब 6 फीट है। अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम लगाने वाले रफीक भाई ने बताया कि एक मछली की कीमत 4 से 5 लाख रुपए तक होती है।

टनल में ये मछलियां देखने को मिलेंगी
भोजपाल महोत्सव मेले में लगाए गए अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम में एलिवेटर गार (मगरमच्छ की तरह दिखने वाली मछली), कलर टे्रटा, व्हाइट टाइगर शार्क, फिराना (यह मछली अमेजन नदी में पाई जाती है), एंजिल फिश, इलेक्ट्रिक ईल फिश (सांप जैसी दिखने वाली मछली), टाइगर ऑस्कर, रेड पैरेट फिश (यह 6 तरह की है), लापन टे्रड, ओरंदा गोल्डन फिश, टेली स्कोप गोल्ड, चाइनीज कोई फिश, अरवाना (यह घर में वास्तु के लिए रखी जाती है), फ्लावर ऑन फिश (यह गुडलक के लिए रखते हैं), जैड गोरामी, कैट फिश जैसी छोटी-बड़ी मछलियां देखने को मिलेंगी।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...