भोपाल
राम मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर आकाश रघुवंशी को दिल्ली साइकिल से रवाना किया । उन्होंने कहा कि आकाश साइकिल से दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करेगा । इस अवसर पर संदीप सिंह और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।