भोपाल
शुक्रवार को किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे अखिल भारतीय हड़ताल का आवाहन किया गया था। जिसमें भेल की हैदराबाद, त्रिचि ,रानीपेट, हरिद्वार आदि इकाई में संयुक्त मोर्चा (इंटक ,सीटू, एआईटीयूसी, एचएमएस आदि) के तत्वाधान में भेल की इकाइयों में हड़ताल को सफल बनाया गया। मगर भेल के मदर प्लांट में यहां के किसी भी यूनियन द्वारा प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस तक नहीं दिया गया।
आश्चर्य की बात है कि भेल भोपाल में भी वामपंथी संगठन के सत्ता में होते हुए भी हड़ताल तक का नोटिस भी प्रबंधन को नहीं देना भेल भोपाल के आम कर्मचारियों के गले नहीं उतर रहा। यही नहीं श्रमिकों और किसानों की मांग को लेकर इस यूनिट की कुछ यूनियनें प्रबंधन के सामने नत मस्तक दिखाई दी। इसको लेकर भेल भोपाल यूनिट में चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि इस हड़ताल का असर यहां शून्य रहा ।
