18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़अंजुमन की झांकी को मिला द्वतीय पुरस्कार

अंजुमन की झांकी को मिला द्वतीय पुरस्कार

Published on

भोपाल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भेल के पिपलानी परेड ग्राउंड पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। भेकनिस (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स सांस्कृतिक एवं राष्ट्र्रीय एकता समिति) द्वारा आयोजित इस समारोह को निदेशक एसएम रामनाथन ने सम्बोधित किया। इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ सीआईएसएफ ने भाग लिया।

इस अवसर पर अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू ,हिन्द शाख भेल,ने भी चल समारोह में अपनी झांकी प्रदर्शित की। झांकी का शीर्षक विज्ञानं से करे विकास, अध्यात्म को करे आत्मसात था। झांकी के प्रथम भाग में विज्ञानं द्वारा भारवर्ष के नव निर्माण में भेल के योगदान को प्रदर्शित किया गया था तो दूसरे भाग में अध्यात्म, हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है दर्शया गया था।

निर्णायक समिति ने अंजुमन की झांकी को द्वतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अंजुमन के सदर जनाब रिजवान फैसल सिद्दीकी (महाप्रबंधक, भेल) ने निर्णायक समिति का आभार व्यक्त किया। अंजुमन के सेक्रेटरी जनाब सलाह उद्दीन खान ने अंजुमन की पूरी टीम को बधाई दी। उपाध्यक्ष जनाब सादिक खान ने समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...