भोपाल।
अपना दल (एस) मध्यप्रदेश की प्रदेशस्तरीय बैठक अवंतिका होटल अशोका गार्डन भोपाल में संपन्न हुई। इसमें सदस्यता अभियान में गति लाने पर जोर दिया गया साथ ही 10 लाख सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। मध्यप्रदेश के सभी जिलों के हजारों पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर अखिलेश पटेल रहे। अध्यक्षता डाक्टर अतुल मालिकराम नें की। अपना दल के प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मनोज पटेल, रोहित चंदेल, मुस्कान सिंह, बन्दना नामदेव जी, प्रदीप पटेल, बबलू यादव, मीनू गुप्ता, एसआर नागले,मीना श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, मुकेश मराठा, अनिल सोनी, राधेश्याम ब्यास, देवेन्द्र कटियार, आरके सनौड़िया, अर्जुन पटेल आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश पटेल ने कहा कि गरीबों के मसीहा डाक्टर सोनेलाल पटेल के सपनो का भारत बनाने के लिए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल का साथ दें। इस अवसर पर अतुल मालिक राम नें सदस्यता पर जोर दिया। अपना दल मध्यप्रदेश के महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दल की रीत नीत पर बिस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रदेश में अपना दल की ताकत को अगले विधान सभा चुनाव में इतना कर देंगे कि अपना दल के बगैर सरकार नहीं बनेगी। मान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रदेश में 27 प्रतिशत आरछण को लागू कराकर ही दम लेंगे। संचालन रोहित चंदेल ने किया।
