भोपाल
रायसेन रोड स्थित बिलखिरिया में अस्मिता वेलफेयर द्वारा संचालित शिक्षा केन्द्रों पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुखवाड़ा आश्रम द्वारा माता-पिता विहीन,अनाथ और जरुरतमंद बच्चों को नए कपड़े वितरित किये गये। चित्र कला प्रतियोगिता में सभी बच्चों द्वारा भगवान राम के चित्र बनाये गये थे और निबंध प्रतियोगिता में भगवान राम के जीवन पर निबंध लिखा गया था। इस अवसर पर श्रीमती गीता देशमुख , बीएल देशमुख , श्रीमती संध्या बोवाड़े, निर्मल बोवाड़े, श्रीमती अनिता , जगदीश, श्रीमती सविता डाहरे,अशोक डाहरे और सुखवाड़ा आश्रम प्रतिनिधि मौजूद थे।
