10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़लापरवाही की हद: 9 बच्चों पर 2 अतिथि शिक्षक, जर्जर सरकारी स्कूल...

लापरवाही की हद: 9 बच्चों पर 2 अतिथि शिक्षक, जर्जर सरकारी स्कूल में शिक्षा का मजाकबड़वाह से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Published on

बड़वाह

लापरवाही की हद: 9 बच्चों पर 2 अतिथि शिक्षक, जर्जर सरकारी स्कूल में शिक्षा का मजाकबड़वाह से सचिन शर्मा की रिपोर्ट,मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। बड़वाह विकासखंड के ग्राम सापट में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां न तो कोई सरकारी शिक्षक है और न ही स्कूल की इमारत सुरक्षित है।

केवल 9 बच्चों के नामांकन पर दो अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रही यह शाला शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करती है। स्कूल में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुसार, कक्षा पहली में 3, दूसरी में 2, तीसरी में 0, चौथी में 1 और पांचवी में 3 बच्चे हैं, जिनकी कुल संख्या 9 है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए दो अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूल की इमारत की जर्जर हालत देखकर यह साफ पता चलता है कि इसकी मरम्मत या रंगाई-पुताई वर्षों से नहीं हुई है।

छत और दीवारों की जर्जर हालत किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। यह स्थिति तब है जब सरकार हर साल सरकारी स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए लाखों रुपए जारी करती है। सवाल उठता है कि यह राशि कहां जा रही है और इसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है? जहां एक ओर सरकार स्कूलों को मर्ज करने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षक ही नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का गिरता स्तर अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एसी कमरों में बैठकर रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी शायद ही कभी जमीनी हकीकत का सामना करते हैं। यही कारण है कि आज गरीब परिवार भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने से कतराते हैं और साहूकारों से कर्ज लेकर निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। सापट जैसे स्कूल इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था किस तरह से चरमरा गई है। 9 बच्चों के लिए दो अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़िए: मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, लेकिन जीत के बाद इस खास खिलाड़ी को किया मिस

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर फील्ड में जाकर वास्तविकता देखनी चाहिए। यदि सरकारी स्कूलों की दशा सुधारी जाए और शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था हो तो न केवल बच्चों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि गरीब परिवारों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिल पाएगा।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...