12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभेल न्यूज़आगा क्लब पिपलानी में बास्केटबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आगा क्लब पिपलानी में बास्केटबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Published on

भोपाल।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा बीएचईएल पिपलानी स्थित आगा क्लब में बास्केटबॉल खेल का एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 1 मई से 31 मई तक चलेगा और प्रत्येक वर्ग के बच्चों के लिए खुला रहेगा।

यह शिविर हर साल स्कूलों की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बास्केटबॉल की बुनियादी और तकनीकी बारीकियों से परिचित कराना है। एक महीने के इस गहन प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और उन्हें खेल की तकनीकें सिखाई जाएंगी।

शिविर के समापन पर, प्रशिक्षित खिलाड़ियों के बीच एक टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी सीखी हुई कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।यह शिविर बीएचईएल उद्योगनगरी और उसके आसपास रहने वाले सभी आय वर्ग के बच्चों के लिए उपलब्ध है। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोर्ट पर खेलने के लिए आवश्यक खेल सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

सफल समापन पर, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।खेल एवं युवा कल्याण विभाग इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। इस हेतु खिलाड़ियों को प्रवेश हेतु पिपलानी कार्यालय में संपर्क कर सकते है ।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...