11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा द्वारा रामलीला का मंचन शुरू

सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा द्वारा रामलीला का मंचन शुरू

Published on

भेल भोपाल।

एचई सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा द्वारा 2019 के बाद रामलीला का मंचन शुरू किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम एचई सांस्कृतिक समाज के महासचिव हेमंत कुमार सिंह के प्रयास से संभव हो पाया। रामलीला के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचई सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष टीयू सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रुपेश तैलंग, प्रशांत पाठक, आरएस ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे, एल पटेरिया और मनीष दरियानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां दुर्गा की आरती के बाद मुख्य अतिथि द्वारा समिति के पूर्व पदाधिकारी स्व. बीपी पाठक और स्व. अमर सिंह राठौर को श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा के महासचिव हेमंत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों  का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सभी लोगों ने सभी मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण से स्वागत किया। इसके बाद सुंदरकांड प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

मां दुर्गा की स्थापना और रामलीला के उद्घाटन के साथ समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने और युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें राजेश चौधरी, सलाहकार डीपी सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष एस  सेंथिल कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मनोज दीक्षित, योगेश जाटव, धर्मवीर सिंह, प्रवीण पाटिल, मनोज बमलिया, जितेंद्र सक्सेना, धर्मवीर सिंह, अशोक गजभिए, हरीश पाठक, नागेंद्र शर्मा, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, छोटेलाल कोरी, सनत कुमार सिंह, भानु श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, प्रकाश बिनवानी, नरेंद्र भंडारी, एसके लोधी, सुशील सपकाल, राकेश बाबू खरे, शैलेंद्र दुबे, ललित राय चंदानी, अमरपाल सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, रामकलेश चौधरी, राकेश यादव, गंगाराम मेहरा, विजय प्रधान, राघवेंद्र पांडे, सलाउद्दीन खान आदि लोग उपस्थित थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...