29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नगर निगम ने चलाया संयुक्त सफाई अभियान

बीएचईएल में नगर निगम ने चलाया संयुक्त सफाई अभियान

Published on

भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बीएचईएल की अगुवाई में नगर निगम भोपाल के सहयोग से वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, भोपाल नगर निगम के सहयोग से बीएचईएल के 5 नंबर गेट, रामलीला मैदान एवं शास्त्री पार्क, ए-सेक्टर पिपलानी एवं विजय मार्केट, ए-सेक्टर बरखेड़ा में सफाई की गई। जंगली झाड़ियों की कटाई एवं निष्पादन का कार्य भी व्यापक रूप से संपन्न हुआ।

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छता मिशन के तहत, नगर प्रशासन विभाग एवं बीएचईएल  द्वारा हर शनिवार को नगर प्रशासन, सिविल, बिजली एवं जल आपूर्ति विभागों के सहयोग से स्वच्छता कार्य किए जाते हैं। यह कार्य विभिन्न संस्थाओं एवं जनभागीदारी के माध्यम से पूरी टाउनशिप में किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई शामिल है।अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कचरे का निपटान, सड़कें एवं पार्कों की सफाई, और वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर एवं बैनर लगाए गए।

यह भी पढ़िए: धन्यवाद भोपाल…भोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य अतिशबाजी के साथ रंगारंग समापनगरबा प्रेमियों ने डीजे और ढोल की थाप पर मचाया धमाल, ममता शर्मा ने…

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना और बीएचईएल एवं नगर निगम द्वारा किए गए स्वच्छता कार्यों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल शासकीय प्रयासों तक सीमित नहीं है अपितु इसमें नागरिकों एवं संस्थाओं का सक्रिय योगदान भी आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से हम अपने शहरों और गाँवों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बना सकते हैं। निरंतर प्रयास के द्वारा हम अपने देश के स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...