29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—ऑपरेटिव सोसाइटी का मामला पहुंचा कोर्ट

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—ऑपरेटिव सोसाइटी का मामला पहुंचा कोर्ट

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—ऑपरेटिव सोसाइटी के लेनदेन का मामला अब कोर्ट या रजिस्ट्रार के समक्ष उठाया जाएगा। यह पत्र एसबीआई की शाखा चीफ एचईटी मैनेजर ने जारी कर दिया है। पत्र अध्यक्ष थ्रिफ्ट के नाम जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि सोसायटी के खातों पर आंशिक रोक लगाई गई थी जिसमें सोसासयटी के अध्यक्ष के विरुदृध अविश्वास प्रस्ताव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नाम पद का सृजन और बैंकिंग परिचालन करने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें रजिस्ट्रार सहकारी समिति भोपाल मप्र के माध्यम से रजिस्ट्रार सहकारी समिति दिल्ली में उठाए गए विवाद की पावती—प्रति भी शामिल है। बैंक द्वारा जारी पत्र के मु​मुताबिक इस मामले को बैंक के विधि विभाग के समक्ष उठाया है।

जिसमें सलाह दी गई है कि जब तक दोनों पक्षों को सभी उल्लिखित खातों में संचालन का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक आंशिक रूप से रोक लगा दी जाए। बैंक ने साफ कर दिया है​ कि इस मामले को संबंधित रजिस्ट्रार—न्यायालय के समक्ष उठाएँ और बैंक को संचालन के लिए स्पष्ट आदेश प्रदान करें। इस पत्र के जारी होने के बाद संस्था के भेल कर्मचारी सदस्यों में हडकंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़िए: धन्यवाद भोपाल…भोजपाल गरबा महोत्सव का भव्य अतिशबाजी के साथ रंगारंग समापनगरबा प्रेमियों ने डीजे और ढोल की थाप पर मचाया धमाल, ममता शर्मा ने…

दीपावली के पूर्व उनके ऋण से संबंधित सभी मामले उलझ जाएंगे। कई सदस्यों ने चार पहिया वाहन और आवास के लिए ऋण आवेदन थ्रिफ्ट सोसायटी में दिए हैं। अब देखना यह है कि संस्था के अध्यक्ष इस मामले में अगला कदम क्या उठाते हैं। इस संबंध में सही जानकारी जानने के लिए थ्रिफ्ट के अध्यक्ष बसंत कुमार से जब मोबाइल पर बात करना चाही तो उन्होंने मोबाइल पर बात नहीं की।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...