14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में बीएमडी एवं पीएफटी जांच शिविर का आयोजन

बीएचईएल में बीएमडी एवं पीएफटी जांच शिविर का आयोजन

Published on

भेल हरिद्वार ।

दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग एवं फेफडों से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए बोन मॉस डेंसिटी (बीएमडी) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) जांच शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य च‍िकित्सालय में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने इस कैम्प के आयोजन के लिए च‍िकित्सा विभाग की सराहना की तथा भव‍िष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों एवं फेफडों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं । उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 400 व्यक्त‍ियों की बीएमडी जांच एवं 200 व्यक्तियों की पीएफटी जांच की गई । इस जांच शिविर के अवसर पर मुख्य च‍िकित्सालय में नर्स‍िंग कालेज के ट्रेनिज बच्चों ने नशा मुक्त भारत अभ‍ियान के अंतर्गत लोगों में जागरूकता हेतु हस्त निर्म‍ित पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया ।

Read Also: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (हीप एवं सीएफएफपी) ने नशा मुक्त भारत अभ‍ियान के अंतर्गत मुख्य च‍िकित्सालय में उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई । इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...